सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच
जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सूरजपुर पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है। शनिवार को कोतवाली परिसर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पूजा-अर्चना कर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।