अनूपपुर: धनगांव क्षेत्र में चार हाथियों की मौजूदगी, वन विभाग अलर्ट पर
जिले के धनगांव क्षेत्र में चार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से रात के समय जंगल की ओर न जाने तथा अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।