बीना: 7 साल का इंतज़ार,जनपद पंचायत कार्यालय के साइकिल पर चक्कर... लेकिन रिटायरमेंट का पैसा अभी भी अधर में!
Bina, Sagar | Jul 8, 2026 मुन्नालाल विश्वकर्मा... जनपद पंचायत कार्यालय में भर्त पद पर तैनात थे। 2019 में उन्होंने नौकरी से अलविदा कहा। रिटायरमेंट के तुरंत बाद मिली कुछ राशि, लेकिन एरियर, ग्रेच्युटी और अन्य बकाया राशि आज तक नहीं मिली। रिटायर्ड बुजुर्ग का कहना है कि 7 साल हो गए... साइकिल से जनपद पंचायत से लेकर एसडीएम ऑफिस, के हर रोज चक्कर लगा रहा हूं।