चाकन्द थाना क्षेत्र के बारा गुमटी के समीप से पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक पर लदा स्टोन चिप्स बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने गुरुवार के शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद बताया कि पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध स्टोन चिप्स लदा ट्रक को बुधवार के शाम5:00 बजे जब्त किया गया है।