बरेली: क्योलड़िया थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते मां बेटे ने पिया जहरीला पदार्थ,दोनों की हुई मौत
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के धनौर जागीर गांव में सोमपाल 42 अपनी मां छंगो देवी, पत्नी जगदेई, बेटे मुनीष, दया और बेटी के साथ रहते थे। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका बेटा मुनीष कक्षा दो में पढ़ता है। उसकी यूनिफॉर्म के लिए बारह सौ रुपये सोमपाल के खाते में आए थे जो मोटरसाइकिल की किस्त में कट गए।