तानसेन: सरकारी मल्टी में फ्लैट दिलाने के नाम पर भाईयों ने 11 लाख ठगे, कोर्ट ने दर्ज करवाया केस
Tansen, Gwalior | Jun 19, 2026 सरकारी मल्टी में सस्ते में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 ठगों ने 11 लाख रुपये की ठगी कर ली।घटना 4 साल पुरानी है, 2024 तक बदमाश अजय और आनंद श्रीवास्तव नामक भाई किला गेट के नजदीक रहने वाले मनोज मंगल को मूर्ख बनाते रहे।भरोसे के लिए ठगों ने मनोज को MP आनलाइन की रसीदें 5.50 लाख के हिसाब से 2 फ्लैट की भेज दीं। लेकिन 3 साल बाद भी फ्लैट का कुछ पता नहीं लगा।