शाहजहांपुर: डिजिटल रजिस्ट्री के खिलाफ बार एसोसिएशन का बिगुल, राजेश अवस्थी बोले- कानून वापसी तक नहीं थमेगा संघर्ष
शाहजहांपुर। डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि यह केवल सांकेतिक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि अधिवक्ताओं और आम जनता के हितों की लड़ाई है। उन्होंने डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था को "काला कानून" बताते हुए कहा कि जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा