सेंट्रल जेल ग्वालियर में पत्नी के हत्या के आरोप में सजा काट रहा बादल सहरिया पैरोल पर किसी काम से अपने घर गुना के अगरा गांव आया था। 20 दिसंबर को रहवासी इलाके से दूर खेतो में बमुल के पेड़ पर शव लटका मिला। वह चार-पांच दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने किसी काम से जाने का सोचकर पुलिस को सूचना नही दी। म्याना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।