गढ़वा: गढ़वा कहचरी के पास से अज्ञात चोरों ने की मोटरसाइकिल की चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दर्ज कराया मामला
Garhwa, Garhwa | Feb 29, 2024 रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गांव निवासी बिनोद यादव की मोटरसाइकिल को गुरुवार को गढ़वा कचहरी के पास अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई।घटना के बाद पीड़ित ने गढ़वा शहर थाना में आवेदन देकर मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया।जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह मोटरसाइकिल लगाकर कचहरी के पास मोटरसाइकिल से थोड़े दूर काम करवा रहा थे।इसी दौरान बाइक की चोरी हो गई।