गढ़वा: भाजपा जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में बिजली महंगा करने के खिलाफ रंका मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Garhwa, Garhwa | Feb 29, 2024 गढ़वा जिला भाजपा जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में बिजली महंगा करने के खिलाफ रंका मोड़ गढ़वा में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला फुंका। कार्यकर्ताओं ने झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है।