गढ़वा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु गठित कोषांगों की कार्रवाई तथा तैयारियों को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक
Garhwa, Garhwa | Feb 29, 2024 गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं अबतक की गई कार्रवाई के निमित विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गठित कोषांगों के पदाधिकारियों से एक एक समीक्षा हुई।