सिकंदराराऊ: बरई शाहपुर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगी बाधित
सिकंदरा राऊ एसडीओ युसूफ हुसैन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की बरई शाहपुर विद्युत उपकेंद्र पर सी.टी कार्य और ब्रेकर मरम्मत कार्य के चलते उपकेंद्र से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध उससे पूर्व ही विद्युत संबंधित अपने कार्य निपटा लें जिससे परेशानियों का सामना न करना पड़े।