बरेली: पदारथपुर गांव में मोहर्रम जुलूस में नोट लुटाने पर खूनी बवाल, 15 उपद्रवी चिन्हित, आरोपी गांव छोड़कर फरार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान रुपये लुटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों की हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब 12 वीडियो और सीसीटीवी