रामपुर: राम मंदिर चोरी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने सरकार और ट्रस्ट पर साधा निशाना, कहा- कमेटी का भंडाफोड़ हुआ
Rampur, Rampur | Jun 28, 2026 रविवार को दोपहर एक बजे रामपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर सरकार और ट्रस्ट के चंपत राय पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से चोरी साबित होने के बाद भी सच छुपाया जा रहा है। धर्माचार्यों को हटाकर बनाई गई कमेटी का अब भंडाफोड़ हो चुका है।