पूरनपुर: हजारा पुलिस ने पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पूरनपुर। थाना हजारा पुलिस ने थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हरनेक सिंह निवासी टिल्ला नंबर-4, पाला सिंह एवं दिलीप सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, हरवंश सिंह निवासी धर्मपुरी तथा छिन्दर सिंह निवासी टाटरगंज को गिरफ्तार किया।