मनिअड्डा गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने अजय सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गया। बदमाशों की हरकत CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले में पीड़ित अजय सिंह द्वारा टाउन थाना में FIR दर्ज कराया गया है। सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी विश्वजीत दयाल ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही है।