शाहपुर: भयावाड़ी में भीषण आगजनी, किसानों की मेहनत राख हुई, मक्के की फसल व कृषि सामग्री जली; पूर्व विधायक भी पहुंचे
Shahpur, Betul | May 3, 2026 शाहपुर मंडल के ग्राम भयावाड़ी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुई आगजनी की घटना ने किसानों को गहरा आघात पहुंचाया। किसान रमेश पिता श्री तुलसी झल्लारे के खेत में रखी मक्के की फसल, सिंचाई पाइप और जलाऊ लकड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आसपास के अन्य किसानों की फसल और कृषि सामग्री भी आ गई, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।