साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रांगण में गुरुवार को स्वास्थ्य और पोषण के दो बड़े अभियानों का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत जहाँ गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जाँच की गई वही पोषण पखवाड़ा 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया है