घाटमपुर: सजेती में ग्राम पंचायत अधिकारी की ईमेल आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला, 16 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सजेती थाने में ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष वर्मा की तहरीर पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में 16 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 9 बजे बताया की ईमेल आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला है।जल्द ही पुलिस पूरे गैंग का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजेगी।