कोंडागांव: कोंडागांव में दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल संकट बरकरार, पेट्रोल पंपों में उमड़ रही भीड़, अधिकांश पंपों में स्टॉक खत्म
कोंडागांव जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट आज गुरुवार को दूसरे दिन भी गहराता नजर आया। ईंधन की कमी के कारण सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों और उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जिला मुख्यालय स्थित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर आज रात 8:30 बजे तक की स्थिति में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो जाने से पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।