औरैया: मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जरुहौलिया बम्बा पटरी के समीप से युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जरुहौलिया बंबा पटरी पर कांशीराम कॉलोनी से करीब 50 मीटर दूर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया