लौरिया: वाहन जांच में 6 किलो 410 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बेतिया के लौरिया में वाहन जांच के दौरान 6 किलो 410 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार। लौरिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार की देर शाम लौरिया–शिकारपुर मुख्य मार्ग पर अशोक स्तंभ के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 किलो 410 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार के रूप मे हुई है।