झाझा: नागी डैम में वृद्ध महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Jhajha, Jamui | May 27, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध नागी डैम में बुधवार शाम करीब 5 बजे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई धर्मेंद्र सिंह व दीपक कुमार ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान रानीकुरा गांव निवासी 65 वर्षीय देवन्ती देवी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार महिला