चायल: पुलिस ने 40 दिन से लापता विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया, मामला संदीपन घाट थाने का है
कौशाम्बी: संदीपन घाट थाना पुलिस ने 40 दिनों से लापता विक्षिप्त युवक राकेश निषाद को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। बदनपुर घाट पर ड्यूटी के दौरान मिले युवक की पहचान पुलिस ने सी-प्लान ऐप की मदद से की। सत्यापन के बाद युवक को उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। सोमवार 9:00 बजे हुआ सुपुर्द!