गुना कैंट थाना के पाटन गांव में जमीन विवाद में मारपीट हो गई। 23 नवंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी बीरम भील ने पुलिस को बताया 22 नवंबर शाम को खेत पर खटिया पर लेटा था। तभी गांव के दो लोग आए और कहा जमीन हमारी है। लाठी डंडों से मारपीट की। बचाने आए नाती राजन भील से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है दोनों घायलों का उपचार जारी है।