गाज़ियाबाद: नंदग्राम थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर युवक ने लगाए वसूली के आरोप, बोला- 'बाइक रिलीज करने के लिए मांग रहे 5 हजार रुपए'
नंदग्राम थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने नंदग्राम थाना में तैनात पुलिसकर्मी पर कोर्ट के आदेश के बाद उसकी बाइक रिलीज करने के बदले में 5 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। युवक ने थाने के बाहर खड़े होकर इससे जुड़ा एक वीडियो भी बनाया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।