गुरुग्राम: बिलासपुर के गांव उटोन में युवकों ने भाई और भतीजे पर चढ़ाई कार, लाठी-डंडों से की पिटाई; आरोपी फरार
गुरुग्राम में बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव उटोन में स्विफ्ट कार सवार युवकों ने चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज और कमेंट करते हुए न केवल मारपीट बल्कि गाड़ी चढ़ाकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी दोनों को अधमरा करके आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।