गुरुग्राम: हीरो होंडा चौक और सेक्टर 54 चौक पर यमराज ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार दोपहर को शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। यमराज का किरदार निभाते हुए एक आरएसओ ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। ट्रैफिक एसीपी हाइवे सत्यपाल यादव के अलावा आरएसओ की टीमों ने शहर के सेक्टर 54, हीरो होंडा चौक सहित कई एरिया में दुपहिया वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया है l