पिछोर: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का आरोप, पुलिस के कहने पर बेटे की गाड़ी थाने भेजी, फिर भी मिली धमकी
पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोमवार शाम करीब 8:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेरा एक्सीडेंट मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि हादसे के बाद प्रशासन को पूरा सहयोग किया। पुलिस के कहने पर बेटे और गाड़ी थाने भेजी। इसके बाद भी करेरा एसडीओपी का रवैया ठीक नहीं रहा।SDOP ने दिनेश लोधी से कहलवाया कि करेरा में मत दिखना और चुनाव मत लडना।