झांसी: बरुआसागर में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर चली कुर्सियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Jhansi | May 3, 2025 झांसी में डीजे पर गाने बदलवाने को लेकर मारपीट हो गई। यह मामला घर तक पहुंच गया जहां पर परिवार वाले आमने-सामने आ गए। जहां पर विवाह की रखी हुई कुर्सियां लोग एक दूसरे पर मारते नजर आए। पूरा मामला झांसी के थाना बरुआसागर क्षेत्र का है, जहां पर एक विवाह के दौरान डीजे पर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए और अपना-अपना गाना लगवाने की जिद करने लगे।