मथुरा: वृंदावन के ज्योतिष गुरुकुल में शिक्षक ने नाबालिग छात्र के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मुकदमा दर्ज
कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र का रहने वाला एक किशोर वृंदावन के इस ज्योतिष गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि संस्थान के एक शिक्षक ने छात्र को डरा-धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। सहमे हुए मासूम ने किसी तरह फोन के जरिए अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज