सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को तलवार के साथ किया गिरफ्तार
मोतीनगर थाना पुलिस ने सूबेदार वार्ड, धरमपुरा में हुई हत्या के प्रयास के मामले में फरार तीन आरोपियों संदीप पटेल, संतोष पटेल और शारदा पटेल को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तलवार जब्त की है।19 सितंबर की रात आरोपियों ने पुराने विवाद में देवकी प्रसाद नामदेव, उनकी पत्नी व पुत्र पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।