सागर नगर: मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सागर में बनेगा वाचनालय
महाकवि पद्माकर सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यकर्ता दिवस गोष्ठी व सम्मान समारोह गुरुवार शाम 4:30 बजे से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर में वाचनालय निर्माण की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार की।