बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय–3 के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन सोमवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा.