लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग और शादी समारोह में रील्स बनाने के मामले को लेकर पलामू पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की है। जिले के एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने निगरानी बढा दी है और हथियार लाइसेंस धाकरों की सूची को खंगाला जा रहा है। लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।