सदर: लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती में महिला और मासूम का शव मिलने से सनसनी
Sadar, Lucknow | May 25, 2026 लखनऊ के चौक इलाके में लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में देर रात एक महिला और करीब 6 साल के मासूम बच्चे का शव उतराता मिला। महिला के बुर्के से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें देवर, सास और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। महिला का शव जहां मिला, वहीं से करीब 100 मीटर दूर बच्चे का शव भी बरामद हुआ।