जोशियाड़ा: बग्याल गांव पोलिंग बूथ पर बिजली गुल होने से मतदाताओं को मोमबत्ती की रोशनी में डालना पड़ा अपना मत
जनपद के भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ में अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया के बीच कई पोलिंग बूथों पर असुविधाएं नजर आई। भटवाड़ी ब्लॉक के बग्याल गांव पोलिंग बूथ पर सुबह बिजली न होने के कारण मतदाताओं ने मोमबत्ती की रोशनी के सहारे अपना मतदान किया। हालांकि शिकायत करने पर उर्जा निगम के अधिकारियों ने वहां पर कुछ देर में बिजली आपूर्ति सुचारू करवा दी थी