आगरा: जीआरपी आगरा कैंट ने की बड़ी कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Dec 20, 2025 रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी आगरा कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।