परिहार: मुहर्रम को लेकर परिहार में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
परिहार आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से परिहार थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधिकारियों ने किया, जिसमें पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे।