मंझनपुर: महेवाघाट इलाके में ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों का खुला खेल, थाने के सामने से गुजरते वाहन का वीडियो हुआ वायरल
महेवाघाट थाना क्षेत्र में ओवरलोड बालू से लदे ट्रैक्टरों का धड़ल्ले से संचालन एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि महेवाघाट थाने के ठीक सामने से होते हुए भगत का पूरा चौराहा और फिर पश्चिम शरीरा इलाके तक प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर बेखौफ गुजरते हैं।