आरा: भोजपुर में हीट स्ट्रोक के कारण होमगार्ड जवान कर्मचारी समेत आठ लोगो की मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 1, 2024 प्रदेश समेत भोजपुर जिले में भी बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक का कहर लोगों पर मौत बनकर बरसता नजर आ रहा है। जिसके कारण दो दिनों के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक के कारण आम जनजीवन में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। इसमें पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के टाउन स्कूल की है। जहां चुनाव ड्यूटी में आए एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई।