मसूदा: नगर में सरकारी रैन बसेरा भवन खाली कराने पर परिवार ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन, पालिका पर सामान फेंकने का आरोप
Masuda, Ajmer | May 12, 2026 ग्राम नगर में नगर पालिका बिजयनगर की कार्रवाई के बाद परिवार बेघर हो गया।सरकारी रैन बसेरा खाली कराए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार मंगलवार शाम 5 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया।परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके सामान को सड़क पर फेंक दिया गया और विरोध करने पर मारपीट भी की।घटना नगर सरकारी रैन बसेरा में हुई।भवन खाली कराने से पहले परिवार को नोटिस नहीं दिया गया था।