शाहपुरा: रामकोठी में गूंजा योग का संदेश, सैकड़ों लोगों ने सामूहिक अभ्यास किया, MLA ने दिलाई शपथ
शाहपुरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रामद्वारा रामकोठी में आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय योग महोत्सव में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने नियमित योग करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की नींव हैं।