चरखारी: महोबा: महोबा में वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या की, उपचार के दौरान हुई मौत
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के कस्बा खरेला निवासी 75 वर्षीय शिव शंकर सिंह पुत्र रामकिशन सिंह उर्फ भूरा सिंह ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।