मोहनपुर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंगिया गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल
मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंगिया गांव में गुरुवार शाम 6:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संबंध में भंगिया गांव निवासी चंपा देवी ने बताया कि वह घर के द्वार पर खड़ी थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने धक्का दे दिया और घटना स्थल से बाइक लेकर चालक फरार हो गया।