ओबरा: बीना में बोलेरो और अपाची की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
Obra, Sonbhadra | Jul 27, 2026 शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में मिश्रा गांव के पास रविवार शाम करीब 7 बजे बोलेरो और अपाची बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।