मोकामा चौक पर स्थित उपडाकघर का मोकामा घाट पोस्ट ऑफिस में मर्ज नहीं होगा। सूत्रों से मंगलवार को लगभग 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए मोकामा विधायक ने चीफ पोस्ट मास्टर जेनरल को अनुशंसा पत्र लिखा है। बता दें कि लोगों ने उप डाकघर को यथास्थिति में रहने देने की मांग की थी।