स्वार: कोतवाली में क्षेत्राधिकार अतुल कुमार पांडे के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया
Suar, Rampur | Apr 24, 2026 स्वार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से स्वार कोतवाली पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस बल को आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया और विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया।