फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन ओवर ब्रिज के पास से 822 पुड़िया गांजा के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Feb 3, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन ओवर ब्रिज के पास से 822 पुड़िया गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गांजा का कुल वजन 3 किलो 600 ग्राम है। धंधेबाज वैशाली जिले के राघोपुर के मलिकपुर गांव निवासी पवन दास है। पूछताछ मे पवन दास ने पुलिस को बताया कि वह सिटी के एक दुकान में डिलीवरी देने जा रहा था। नदी थानाध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।