पुरानी एनएच चौड़ीकरण को लेकर फतुहा कबीर मठ परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक प्रावर्तन संस्थान के अधिकारी सुधांशु शेखर,पथ निर्माण विभाग के अधिकारी विकास कुमार शामिल हुए है। सुधांशु शेखर ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की राय को परियोजना का हिस्सा बनना है।